फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Forest inspector and forest guard suspended in illegal sand mining

सोनभद्र: अवैध बालू खनन में वन दरोगा और वन रक्षक निलंबित, अवैध खनन से जुड़े फोटो वीडियो पर हुुई कार्रवाई

Thu, 27 Aug 2020 11:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 27 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Forest inspector and forest guard suspended in illegal sand mining
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के कैमूर वन्य जीव विहार क्षेत्र के गुरमा रेंज में अवैध बालू खनन में मिलीभगत के आरोप में मुख्य वन संरक्षक ने वन दरोगा जय प्रकाश वर्मा और वन रक्षक उदय बहादुर कुशवाहा को निलंबित कर दिया है। कैमूर वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिले हैं। इस पर वन रक्षक को निलंबित करदिया है।

विज्ञापन


साथ ही वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य वन संरक्षक के यहां संस्तुति की गई थी। इस पर मुख्य वन संरक्षक ने वन दरोगा को निलंबित कर दोनों को प्रभाग कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अवैध खनन की कुछ तस्वीरें भेजी गईं थीं।
विज्ञापन


साथ ही वीडियो भी भेजा गया था। जिसकी उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया वन रक्षक और वन दरोगा दोनों के खिलाफ आरोप सही मिले हैं। डीएफओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed