Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Sonbhadra: Fear of accident due to open drain for months, situation frightening near Radha Krishna temple intersection in Anpara Bazar
{"_id":"613f4be18ebc3e3ee67ea45b","slug":"sonbhadra-fear-of-accident-due-to-open-drain-for-months-situation-frightening-near-radha-krishna-temple-intersection-in-anpara-bazar-sonbhadra-news-vns611270977","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः महीनों से खुली नाली से दुर्घटना का अंदेशा, अनपरा बाजार में राधा कृष्ण मंदिर तिराहे के पास स्थिति भयावह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः महीनों से खुली नाली से दुर्घटना का अंदेशा, अनपरा बाजार में राधा कृष्ण मंदिर तिराहे के पास स्थिति भयावह
अनपरा बाजार के राधाकृष्ण मंदिर तिराहे पर महीनों से खुली नाली
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र के अनपरा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर तिराहे के समीप महीनों से नाली खुली होने के कारण हादसे की संभावना बनी है। शिकायतों के बाद भी नाली को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई पहल नहीं किए जाने से नागरिकों में रोष है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य राजेश गोयल आदि ने बताया कि दो माह पूर्व तेज बरसात के दौरान नाली जाम हो गई थी। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों ने जल निकासी के लिए जब नाली पर ढका पटिया उठाया तो नाली ही टूटी पाई गई। पंचायत कर्मियों ने तभी से नाली को खुला ही छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि महत्वपूर्ण तिराहे पर खुली नाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। अगर तत्काल इस दिशा में पहल नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल खुली नाली पर पटिया रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि उक्त स्थल पर नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात में समुचित जलनिकासी के मद्देनजर खुला छोड़ा गया है। जल्द ही नाली की मरम्मत कर पटिया रखवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।