फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Emphasis on improving health services in the district, seven days to start four oxygen plants

सोनभद्रः जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, चार ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के लिए सात दिन

Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Emphasis on improving health services in the district, seven days to start four oxygen plants
लोढ़ी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट में काम करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में नौ ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं, इसमें पांच चालू हो गए हैं। योगेश्वर राम मिश्र आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने 15 अगस्त तक सभी प्लांटों को चालू करने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर सीएमओ ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने के लिए फाउंडेशन बनवाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शासन एवं जिला प्रशासन कोरोना की संभावित तीसरी बेव को देखते हुए जिले में ऑक्सीजन प्लांट समेत अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था कराने के लिए युद्वस्तर परं जुटा है। क्योंकि कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में ऑक्सीजन सैकड़ों मरीजों ने ऑक्सीजन और वेंटिलेंटर के अभाव में दम तोड़ दिए थे। इसेे गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन प्लांटों को स्थापित करने में जुटा है। स्वास्थ्य मकहमे के अनुसार प्रधानमंत्री केेयर फंड और विभिन्न स्रोतों से जिले में नौ ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं। लेकिन, अब तक पांच प्लांट ही स्थापित हुए हैं। इस पर योगेश्वर राम मिश्र आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम को 15 अगस्त तक सभी प्लांटों को चालू करने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। आयुक्त ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि सोनभद्र में कुल स्वीकृत प्लांटों में से केवल तीन प्लांट ही क्रियाशील हो पाए हैं, जबकि 31 जुलाई तक तक दी गई टाइमलाइन के अनुसार सभी आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो जाने चाहिए। उन्होंने प्रत्येक दशा में 15 अगस्त तक प्लांटों को क्रियाशील कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

तीसरी लहर से बचाने के लिए कसी कमर
सोनभद्र। कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में नौ नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं। अब तक जिला अस्पताल परिसर में बच्चों के लिए बने 50 बेड के अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय अनपरा, पीएचसी शाहगंज, जिला अस्पताल में एक मिनट में 45-45 लीटर ऑक्सीजन और सीएचसी म्योरुपुर में एक मिनट में 260 लीटर ऑक्सीजन देने वाला प्लांट स्थपित किया गया है। जबकि कोविड-19 के एल टू अस्पताल में एक मिनट में डेढ़ हजार लीटर ऑक्सीजन देने वाला प्लांट लगाने का कार्य युद्वस्तर पर चल रहा है। जिला अस्पताल में एक मिनट में पांच सौ लीटर ऑक्सीजन, सीएचसी मधुपुर में प्रत्येक मिनट में 333 लीटर ऑक्सीजन लगाने की तैयारी चल रही है। इनके अलावा एक मिनट में डेढ़ हजार लीटर ऑक्सीजन देने वाला प्लांट भी लगेगा, लेकिन यह प्लांट कहां पर लगेगा इसका निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्र्य चल रहा है। पांच ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। चार प्लांटों को स्थापित करने का कार्य चल रहा है। - डेंटल सर्जन डॉ. अमृत राय, कोविड हास्पिटल प्रभारी

अब ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों को जान नहीं गंवानी पड़ेगी। जिले में नौ ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने हैं। पांच प्लांट स्थपित हो चुके हैं, शेष जल्द ही हो जाएंगे। कोरोना महामारी की तीसरी वेब से निपटने की पूरी तैयार कर ली गई है। - डॉ. नेम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed