फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Deputy Commissioner of Employment suspended on charges of arbitrariness

सोनभद्रः मनमानी के आरोप में उपायुक्त श्रम रोजगार निलंबित

Wed, 17 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Deputy Commissioner of Employment suspended on charges of arbitrariness
सोनभद्र। खंड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज के प्रभार के दौरान राजकीय धन के गबन के प्रयास और मनमानी के आरोप में उपायुक्त (श्रम रोजगार) मनरेगा तेजभान सिंह को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास आयुक्त के यहां संबंध रहेंगे। इसकी विस्तृत जांच अब संयुक्त विकास आयुक्त विध्यांचल मंडल करेंगे। यह कार्रवाई मंगलवार को हुई है। इसकी पुष्टि मुख्य विकास अधिकारी ने की है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार तेजभान सिंह बीते कई माह तक खंड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज के भी प्रभार में थे। आरोप है कि उस दौरान क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों में डुप्लीकेसी करके राजकीय धन का दुरुपयोग/गबन का प्रयास किए। मनमानी तरीके से अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य किए। इसकी शिकायत हुई तो जिले स्तर पर मामले की जांच कराई गई। सूत्र बताते हैं कि राबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र की एक सड़क को पहले एक कार्यदायी संस्था ने किसी दूसरी निधि से बनवा दिया था। उसी सड़क को दोबारा बनाने के लिए क्षेत्र पंचायत से प्रस्तावित कर दिया गया। इतना ही नहीं मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल बीडीओ रहते कार्रवाई न करके मामले को लटका दिए। करीब ढाई-तीन माह के बाद जब डीसी मनरेगा के चार्ज में हुए तो कार्रवाई करते हुए एक फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिए। इन सभी मामलों की जांच कराई गई तो प्रथम दृष्टया तेजभान सिंह दोषी पाए गए। ऐसे में रिपोर्ट शासन को भेजी दी गई थी। वहां से 16 फरवरी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

--
जब बीडीओ के चार्ज में नहीं थे तब एक फर्म को ब्लैक लिस्टेड किए थे। यानी अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य करने के आरोप में शासन स्तर से उपायुक्त मनरेगा को निलंबित किया गया है। - डॉ. अमित पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed