फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Corona Update 29 more people including five women report positive

Sonbhadra Corona Update: पांच महिलाओं समेत 29 और लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Corona Update 29 more people including five women report positive
सोनभद्र। जिले में पांच महिलाओं समेत 29 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके साथ जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1126 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 27 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 843 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को 29 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही एक्टिव केस 271 हो गए हैं। सोमवार को चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को 1201 लोगों के सैंपल लिए गए। हालांकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1204 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 29 पाजिटिव 1175 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 36193 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 35322 लोगों की रिपोर्ट आई है। अन्य 871 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिन लोगों की अब तक रिपोर्ट आई है, उनमें से 1126 की पाजिटिव और 34196 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ के मुताबिक कोरोना संक्रमित लोगों में से दो की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर तथा 10 अन्य लोगों की मौत अन्य जिलों में इलाज के दौरान हुई है। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, सीएमओ के पत्र के मद्देनजर संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम केएस पांडेय के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। हाट स्पाट वाले इलाके में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। हाट स्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed