{"_id":"612fa6e68ebc3e494c7de77f","slug":"sonbhadra-cold-cough-and-pain-medicine-is-not-available-in-the-hospital-patients-are-buying-from-outside-sonbhadra-news-vns609162065","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः अस्पताल में नहीं मिल रही सर्दी-खांसी और दर्द की दवा, बाहर से खरीद रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः अस्पताल में नहीं मिल रही सर्दी-खांसी और दर्द की दवा, बाहर से खरीद रहे मरीज
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन के चलते सोनभद्र जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों के साथ ही टायफाइड और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस नाते अस्पतालों के वार्ड भी भर गए हैं। बहुत से लोग डॉक्टर की सलाह पर घर पर ही इलाज करा रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाजार में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार की दवा के साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं की मांग भी बढ़ी है। वहीं जिला अस्पताल में काफी दिनों से दवाओं का स्टॉक खत्म है। दूर दराज से यहां इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों को महंगे दाम पर बाजार से दवा लेना पड़ रहा है।
लोढ़ी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को 500 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था से गुजरना पड़ रहा है। डिजिटल एक्सरे लंबे समय से खराब है तो वहीं कई दवाओं का स्टॉक भी काफी दिनों से नहीं है। जिला अस्पताल उपचार कराने आए मरीजों की मानें तो यहां खांसी, दर्द निवारक दवा, सर्दी-जुकाम, एंटीबायोटिक, आंख की दवा सहित कई दवा उपलब्ध नहीं है। चोपन से इलाज कराने पहुंचे दीपक कुमार, श्रवण आदि का कहना है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर तो सरकारी दवा लिख रहे हैं, लेकिन जब वह दवा वितरण काउंटर पर पहुंचते हैं तो वहां पता चलता है कि दवा ही नहीं है। वहीं अस्पताल परिसर में खुले जन औषधि केंद्र पर भी सस्ती जेनेरिक दवाएं न देकर महंगी दवा बेची जा रही है। इससे सस्ते के चक्कर में इलाज कराने जिला अस्पताल आ रहा मरीज को विवश होकर महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है।
जन औषधि केंद्र पर मिल रही महंगी दवा
जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों का आरोप है कि जिला अस्पताल परिसर में खुले जन औषधि केंद्र पर सस्ती जेनेरिक दवाएं न देकर महंगी दवाएं दी जा रही हैं। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा डेंगू
जिले के शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में तेजी से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों राबर्ट्सगंज नगर में डेंगू के दो मामले मिले थे। अब नगवां ब्लॉक के कन्हौरा गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं। जो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था नाकाफी है।
मौसम में बदलाव के बाद खांसी, जुकाम, बुखार के दवाओं की मांग बढ़ी है, लेकिन बाजार में इसके स्टॉक की कोई कमी नहीं है। लिहाजा अभी मरीजों को यह दवा पाने में कोई दिक्कत नहीं है। आगे की स्थिति के लिए भी एसोसिएशन तैयार है। - अजय कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष, सोनभद्र केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन सोनभद्र।