{"_id":"6150b7b78ebc3e0b9d08ebf8","slug":"sonbhadra-business-of-usury-going-on-indiscriminately-many-people-have-committed-suicide-sonbhadra-news-vns6139052129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः धड़ल्ले से चल रहा सूदखोरी का कारोबार, कई लोग कर चुके हैं आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः धड़ल्ले से चल रहा सूदखोरी का कारोबार, कई लोग कर चुके हैं आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में कई लोग मनमाने ढंग से जरूरतमंदों को ब्याज पर रुपए देकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। पूर्व में ब्याजखोरों से परेशान होकर कई लोग आत्महत्या भी कर चुके हैं। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने ब्याजखोर के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने थाना प्रभारियों को ब्याजखोरों को चिह्नित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पुलिस के तमाम सख्ती के बावजूद अब भी जिले में सूदखोरों का आतंक कायम है। सूदखोरी भी ऐसी कि कर्जदार की जान पर भारी पड़ जाए। कुछ वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में ऐसे ही सूदखोर की गिरफ्त में आकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। इसी तरह से ब्याजखोरों से त्रस्त होकर एक और व्यक्ति जान दे चुका है। जल्दी और ज्यादा कागजी कार्यवाही के बिना सूदखोरों से रुपये मिल जाने के कारण भोले-भाले लोग फंस जाते हैं। एक बार इस चक्रव्यूह में फंसने के बाद चाह कर भी उससे निकल नहीं पाते हैं। कर्ज का मूलधन तो छोड़िए, उसका ब्याज ही इतना हो जाता है कि आदमी कहीं का नहीं रहता। कुछ दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी एक व्यक्ति ने सूदखोर के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को ब्याजखोरों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
आम आदमी को भी सूदखोरों से ब्याज पर पैसा लेने से बचना चाहिए। ज्यादा जरूरत होने पर भी बैंक के जरिये ही लोन प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को ब्याजखोर परेशान करता है तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। समस्त थाना प्रभारियों को सूदखोरों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक