{"_id":"612b76a68ebc3e7a144a9b5a","slug":"sonbhadra-broken-leg-of-two-bike-riders-in-the-accident-accident-due-to-bad-road-sonbhadra-news-vns608544617","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः हादसे में दो बाइक सवारों का टूटा पैर, बदहाल सड़क के कारण हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः हादसे में दो बाइक सवारों का टूटा पैर, बदहाल सड़क के कारण हुई दुर्घटना
विज्ञापन
सोनभद्र के रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर शनिवार रात हुए हादसे में दो बाइक सवारों के पैर टूट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे खस्ताहाल सड़क के गड्ढों को वजह माना जा रहा है।
बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव के टोला पोथी पाथर में शनिवार रात बीजपुर-रेनुकूट मार्ग पर बने गहरे गड्ढे से बचने के चक्कर में दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना बाइक सवार दो युवकों का पैर फैक्चर हो गया व एक अन्य सवार को मामूली चोटें आई।
बीजपुर के उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मिश्रीलाल (30) व बसंत लाल (20) निवासी महरीकला का पैर टूट गया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राजन सिंह पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि जिला चिकित्सालय बैढ़न (मप्र) में उपचार करा रहे हैं। स्थिति सामान्य है एक का ऑपरेशन हो गया है एक का शाम को होगा।