{"_id":"613f4d418ebc3ea6b4135a99","slug":"sonbhadra-arvind-poya-became-the-president-of-tribal-gondwana-student-organization-ramashankar-and-sunita-were-given-the-responsibility-of-vice-president-sonbhadra-news-vns611272492","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः आदिवासी गोंडवाना छात्र संगठन के अध्यक्ष बने अरविंद पोया, रमाशंकर व सुनीता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः आदिवासी गोंडवाना छात्र संगठन के अध्यक्ष बने अरविंद पोया, रमाशंकर व सुनीता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन
सोनभद्र के दुद्धी के मल्देवा गांव स्थित आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर आदिवासी गोंडवाना छात्र संगठन की बैठक हुई। इसमें अरविंद पोया को दुद्धी ब्लाक का अध्यक्ष चुना गया। संगठन को मजबूती देते हुए आदिवासी समाज की समस्याओं पर दमखम के साथ संघर्ष का दायित्व सौंपा।
अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने कहा कि आदिवासी समाज अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़ेगा। सभी ने एक साथ मिलकर 2022 के चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद पोया को दुद्धी ब्लाक का अध्यक्ष नामित किया गया। रमाशंकर आयाम, संगीता कुमारी पोया को ब्लाक उपाध्यक्ष, देव कुमार आयाम, मानकुंवर को ब्लाक सचिव, सत्यानंद पोया को कोषाध्यक्ष, बलदेव मरकाम, सुखदेव कुमार पूजा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। अवधेश कुमार ब्लाक प्रवक्ता और सुरेंद्र कुमार को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य में सुरेंद्र पोया, रामफल, राजकुमार, विजय कुमार, मोतीलाल, रमाशंकर, अशरफी, रामविलास, महेंद्र, प्रियांशु, दयाशंकर, रामधनी को शामिल किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवगठित सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति दायित्व बोध कराया।