{"_id":"5f285d3e8ebc3eb9cc5031e0","slug":"sonbhadra-a-broken-goods-train-broken-in-coupling-left-again-after-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, आधे घंटे बाद फिर से हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, आधे घंटे बाद फिर से हुई रवाना
Tue, 04 Aug 2020 12:24 AM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी की टूटी कपलिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के कोन-विंढमगंज रेल खंड पर सोमवार की सुबह आठ बजे कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और यह गेट नंबर 46 सीई पर रुक गई। आधे घंटे में मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को जोड़कर रवाना किया गया। इस दौरान क्रासिंग पर लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विंढमगंज-कोन मार्ग को क्रश करने वाली रेलवे लाइन पर बने रेलवे गेट नंबर 46 सीई पर दुद्धी की ओर से कोयला लेकर करके आ रही मालगाड़ी के डिब्बे अचानक दो हिस्से में बंटकर रुक गए। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर आवाजाही बाधित हो गई। दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विंढमगंज रेलवे स्टेशन मास्टर सत्यनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि दुद्धी की ओर से मालगाड़ी कोयला लोड करके झारखंड की ओर जा रही थी। अचानक गॉर्ड बोगी से ड्राइवरों की ओर 24 व 25 नंबर की वैगन को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई। इसके चलते मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट कर खड़ी हो गई। ड्राइवर की सूचना पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वैगनों को जोड़ा गया तब गाड़ी रवाना हुई।
विज्ञापन