सोनभद्र : डीएम सहित 490 मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत, एक दिन में 390 लोग हुए स्वस्थ
- ठीक होने वालों का दर बढ़ा, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11390, सक्रिय केस 3416
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की चपेट में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक हैं। कई विभागों में तो 60 फीसदी कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में वहां कामकाज प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह सहित कुल 490 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 390 लोग स्वस्थ होकर घर गए।
स्वास्थ्य विभाग से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार 490 नए संक्रमितों के मिलने से अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 11390 हो गई। वहीं बीते 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। 390 लोग स्वस्थ हुए, इसके साथ ही अब तक कुल 7836 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस तरह से रिकवरी दर 68.86 फीसदी हो चुका है। जिले में 30.02 फीसदी यानी 3416 सक्रिय केस हैं।
15 दिन में पांच हजार संक्रमित मिले
मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 15 दिन में 4997 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इनके संपर्क में आए 29 हजार से अधिक लोगों की जांच करायी गई। अभी 2516 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जो लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच करायी जा रही है। सभी को सामाजिक दूरी और मास्क जरूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।