फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: 16 days before marriage, dead body of young man found hanging

Sonebhadra: शादी से 16 दिन पहले युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, देखकर परिजनों के उड़े होश, कोहराम

Wed, 12 Apr 2023 12:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Apr 2023 12:11 PM IST
सार

सोनभद्र में बुधवार की सुबह संदिग्ध हाल में युवक की मौत हो गई। उसका शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। इसी माह 28 अप्रैल को युवक की शादी होनी थी। घरवाले इसकी तैयारियों में जुटे थे। इस बीच युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Sonbhadra: 16 days before marriage, dead body of young man found hanging
शादी से 16 दिन पहले युवक का फंदे पर लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में थाना क्षेत्र के इंजानि गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध हाल में युवक की मौत हो गई। उसका शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। इसी माह 28 अप्रैल को युवक की शादी होनी थी। घरवाले इसकी तैयारियों में जुटे थे। इस बीच युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

इंजानि गांव के टोला कतीतिही निवासी श्यामबाबू (19) पुत्र हरिलाल मंगलवार की रात घर में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह स्वजन सो कर उठे तो वह बिस्तर में नही मिला तो परिजनों ने सोचा कि कहीं टहलने गया होगा। थोड़ी देर बाद उसकी मां घरेलू काम से बाहर गई तो घर से थोड़ी दूर अमरूद के पेड़ पर श्यामबाबू का शव लटकता देख सन्न रह गई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur news: पिता की डांट के बाद फंदे से लटककर युवक ने दी जान, एक मई को होनी थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मां राजकुमारी ने बताया कि 28 अप्रैल को श्यामबाबू की शादी होनी थी। 26 अप्रैल को हल्दी-मंडप था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मंगलवार की रात उसने घर मे खाना खा कर शादी के कार्ड भी लिखवाए। आज कार्ड बाटने जाना था। रात में खुशी-खुशी सोने चला गया था। घर में खुशी का माहौल था। ऐसे में यह घटना समझ से परे है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed