फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal shivers due to cold wave, animals and birds are also suffering

Sonebhadra News: शीतलहर से कांपा सोनांचल, पशु-पक्षी भी बेहाल

Wed, 04 Jan 2023 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Sonanchal shivers due to cold wave, animals and birds are also suffering
सोनभद्र। जिले में शीतलहर का कहर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। पशु-पक्षियों के साथ आम जनजीवन बेहाल रहा। सर्द हवाओं के कारण सूर्य की किरणें बेअसर रहीं। सिर से पांव तक गर्म कपड़ों से शरीर ढंके होने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। जगह-जगह अलाव तापकर लोग बचाव में जुटे रहे। कड़ाके की सर्दी से गर्म कपड़ों के साथ हीटर, ब्लोवर का बाजार भी गर्म हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से अभी ठंड बढ़ने के आसार जताया जा रहा है। नए साल की पूर्व संध्या से ही जिले में ठंड बढ़ी है। वहीं करीब सप्ताह भर से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, सोमवार को भी इतना ही तापमान रहा। इसके तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ बुधवार को 9.9 डिग्री पारा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क क्षेत्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि कोहरा की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। वहीं शीतलहर से अधिकतम तापमान में गिरावट आई आई है। अभी और पारा गिरने से ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को भी पूरे दिन शीतलहर चला। शाम ढलने के साथ ही ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से जन जीवन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। राबर्ट्सगंज नगर में चट्टी चौराहों पर छुट्टा पशु राहगीरों के साथ अलाव के पास खड़े नजर आ रहे हैं। बभनी : क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा और ठंड की वजह से अधिकांश समय लोग अपने घरों में दुबके रह रहे हैं। आवश्यक कार्य पड़ने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। बभनी बाजार, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed