फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son who went with mother on Jivitputrika vrat dies due to drowning accident while bathing in pond

सोनभद्र: जीवित्पुत्रिका व्रत पर मां के साथ गए बेटे की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हादसा

Sat, 07 Oct 2023 06:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Oct 2023 06:17 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के किरबिल गांव में एक बालक की बंधी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान मां के साथ स्नान करने गया था। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Son who went with mother on Jivitputrika vrat dies due to drowning accident while bathing in pond
पानी में डूबने से मौत - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के किरबिल गांव में एक बालक की बंधी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान मां के साथ स्नान करने गया था। पुलिस ने शनिवार को पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव निवासी रामकेवल प्रजापति का पुत्र कृष्णानंद (8) शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर मां के साथ तालाब के किनारे गया था। वहां मां-बेटे नहाने लगे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। मां को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन बच्चे को थोड़ी देर में पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर देर शाम म्योरपुर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसआई उमाशंकर सिंह ने शनिवार को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में गिरने से महिला और युवती की मौत

सोनभद्र जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुएं में गिरने से महिला और युवती की मौत हो गई। बभनी के चौना गांव में युवती कुएं में डूब गई। वहीं विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। चौना गांव निवासी लालमन की पुत्री कौशल्या (25) शुक्रवार को घर पर अपनी मां के साथ थी।

परिवार के अन्य सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। शाम को पड़ोस की महिलाएं कुएं में पानी भरने गईं तो अंदर कौशल्या का शव देख सन्न रह गईं। ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाते हुए कब्जे में लिया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।

उधर, विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ गांव में शनिवार की सुबह अनिता देवी (37) पत्नी देवमुनि यादव ने कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनाें के मुताबिक वह कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शनिवार को उसने अज्ञात परिस्थितियों में घर के बगल में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। मृतका को 7 वर्ष की पुत्री व 4 वर्ष का पुत्र है। उनके लिए उसने जिउतिया का व्रत भी रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed