फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son lift pump to get off two of six

सोन लिफ्ट के छह में से दो पंप बंद मिले

Tue, 30 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 30 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Son lift pump to get off two of six
बिजली और सिंचाई विभाग के एक्सईएन के साथ घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने मंगलवार को सोन लिफ्ट पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान छह में से दो पंप बंद मिले।
विज्ञापन


विधायक ने जिम्मेदारों पर नाराजगी जताते हुए  उन्हें शीघ्र चालू कराने की बात कही। उन्होंने संबंधितों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को पानी उपलब्ध कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


चार पंप बंद होने पर विधायक रमेश दूबे ने सिंंचाई विभाग के एक्सईएन से पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।  कहा कि कम से कम पांच पंपों को चालू करना किसानों के हित में जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी क्षमता से पंपों के न चलने से किसानों की गेहूं की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। कहा कि किसानाें की समस्याओं को खुद की समस्या समझ कर दूर न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर पर लिखापढ़ी कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन दशरथ सिंह, एसडीओ संतलाल, जेई टीएन मिश्रा, बिजली विभाग के जेई एसके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed