फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son kills father to save mother

मां को बचाने के लिए बेटे ने पिता को मार डाला

Sun, 27 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Son kills father to save mother
सिंगरौली में शनिवार की रात घरेलू विवाद के बाद मां की पिटाई कर रहे पिता की बेटे ने लाठियों ने पीटकर पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

चितरंगी थाना प्रभारी डीएन राज ने बताया कि सुकहर गांव निवासी बहादुर सिंह (48) अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शनिवार की रात घरेलू विवाद के बाद वह पत्नी फूलमती को पीटने लगा। किसी तरह उससे बचकर फूलमती अपनी बेटी को लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। गुस्से में आग बबूला बहादुर हथौड़ा लेकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा। जानकारी होने पर बड़ा बेटा भाईलाल वहां पहुंचा और पिता को समझाने की कोशिश करने लगा। काफी समझाने के बाद भी बहादुर कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। पिता-पुत्र के बीच बहस मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि बेटे ने लाठी से पीटकर पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद वह गांव से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed