फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son and daughter-in-law attack and kill old man in Sonbhadra

Sonbhadra News: जमीन के विवाद में खूनी वारदात, बेटे-बहू ने वृद्ध पर किया कुदाल से हमला, इलाज के दौरान मौत

Wed, 12 Nov 2025 02:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Nov 2025 02:38 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में बेटे-बहू ने वृद्ध पर कुदाल से हमला कर दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

विज्ञापन
Son and daughter-in-law attack and kill old man in Sonbhadra
जमीन के विवाद में खूनी वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर बेटे और बहू ने मिलकर लालधारी प्रजापति (60) पर कुदाल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बकवार गांव निवासी लालधारी प्रजापति (60) का अपने छोटे बेटे अमरनाथ प्रजापति से खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे अमरनाथ अपनी पत्नी अर्चना के साथ अपने हिस्से के खेत में आलू की बोआई कर रहा था। उसी दौरान लालधारी वहां पहुंचे और बोले कि यह जमीन उनके हिस्से की है और अमरनाथ पहले से ही ज्यादा जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमरनाथ और उसकी पत्नी अर्चना ने मिलकर लालधारी पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे बड़े बेटे बैजू प्रजापति ने घायल पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान लालधारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed