फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Some doctors went to do PG and somewhere else they are doing extra duty, OPD service affected

Sonebhadra News: कहीं पीजी करने गए डॉक्टर तो कहीं कर रहे अतिरिक्त ड्यूटी, ओपीडी सेवा प्रभावित

Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Some doctors went to do PG and somewhere else they are doing extra duty, OPD service affected
जिले के करीब दस अस्पतालों में मरीजों को पूरे सप्ताह ओपीडी की सेवा नहीं मिल पा रही है। उनका इलाज रोस्टर व्यवस्था के भरोसे है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अति पिछड़े जिले के सरकारी अस्पतालों में एलोपैथिक चिकित्सकों के 45 फीसदी पद खाली हैं। इसका असर अस्पतालों पर सीधे तौर पर देखा जा रहा है। जिले में करीब दस ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जहां सप्ताह भर में कुछ चुनिंदा दिनों में ही ओपीडी की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ कला और मुर्तियां पर तैनात एलोपैथिक चिकित्सक पीजी के लिए गए हैं, जिससे यहां ओपीडी की सेवाएं प्रभावित हैं। हालांकि इनके स्थान पर आयुर्वेदिक चिकित्सक की मदद लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ारी में चिकित्सक तैनात नहीं हैं। ऐसे में यहां ओपीडी प्रभावित है। सप्ताह में तीन दिन गुरमुरा पीएचसी के चिकित्सक की यहां ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में गुरमुरा में भी लोगों को तीन दिन ओपीडी मिलती है।
दूसरी ओर सलखन पीएचसी पर तैनात चिकित्सक भी यहां महज दो दिन रविवार और सप्ताह में एक अन्य दिनों में ड्यूटी करते हैं। जबकि तीन दिनों में अन्य स्थानों पर ड्यूटी होती है, जबकि खलियारी पीएचसी पर तैनात डॉ. अमित कुमार यहां महज रविवार को ही ओपीडी की सुविधा मिलती है, जबकि अन्य दिनों में चिकित्सक अस्पताल नहीं आते हैं।
कई अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। जहां ओपीडी संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। कई स्थानों पर नियुक्ति चिकित्सक भी अक्सर गायब रहते हैं।




जहां अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं या फिर पीजी के लिए गए हैं, वहां आसपास के अस्पतालों के चिकित्सकों से तीन दिन ओपीडी संचालित कराई जाती है। चिकित्सकों की तैनाती को लेकर पत्राचार किया जाता है। -डॉ.अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article