फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sold land for daughter's wedding, given wrong cheque

Sonebhadra News: बेटी की शादी के लिए बेची जमीन, थमा दिया गया गलत चेक

Sun, 09 Nov 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sold land for daughter's wedding, given wrong cheque
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में गलत चेक थमाकर जमीन की खरीदारी करने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक कुछ रकम खाते में, कुछ रुपये नकद दिए गए। शेष रकम का गलत चेक थमा दिया गया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के देवाटन गांव निवासी मशहूर आलम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गढ़वा के भवनाथपुर निवासी प्रेमचंद शाह, कोन थाना क्षेत्र के खरौंधी निवासी रीता देवी और अंती देवी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसने तीन बीघा सात विस्वा जमीन उपरोक्त लोगों को बेची थी। तय बातचीत के तहत 8.60 लाख ऑनलाइन खाते में भेजे गए। 10.39 लाख नकद दिया गया। शेष दो लाख नौ हजार का चेक उसे भारतीय स्टेट बैंक शाखा भवनाथपुर, गढ़वा, झारखंड का थमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक पहुंचने पर पता चला कि इस चेक पर स्वयं के भुगतान के लिए लिखा गया है इसलिए इसका भुगतान दूसरे को नहीं हो सकता। आरोप है कि इसको लेकर वह कई बार आरोपियों से मिला लेकिन भुगतान से इंकार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed