फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Solar panel

सोलर पैनल वितरण धांधली, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Solar panel
बभनी। सोलर पैनल वितरण में धांधली पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के बभनी मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी बभनी प्रदीप कुमार पांडेय ने विकास खंड के दो ग्राम पंचायतों चैनपुर और रनदह का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीडीओ ने पाया कि जिनके घरों में बिजली है, उन्हीं घरों में सौभाग्य योजना का सोलर पैनल भी वितरण किया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट बीडीओ ने परियोजना अधिकारी को सौंपा। जांच रिपोर्ट पर परियोजना अधिकारी प्रेम शंकर सिंह ने दो लोगों संजीव कुमार सिंह तथा करुणेंद्र कुमार के खिलाफ बभनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर दिया कि पैसा लेकर लोगों को सौभाग्य योजना का सोलर पैनल वितरण किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि परियोजना अधिकारी के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं विवेचना अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि चैनपुर और रंदह गांव में जाकर घर- घर जांच की जा रही है। जिनके घरों में बिजली है उनको भी सौभाग्य योजना का सोलर पैनल वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed