{"_id":"5dc99cb68ebc3e5b467ef6ac","slug":"social-media-sonbhadra-news-vns4938465129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या मामले में आए फैसले को लेकर तीसरे दिन सोमवार को भी पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले मैसेज पर नजर रखी जा रही है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले मेें सुनाए गए फैसले के बाद से पुलिस प्रशासन चौकन्ना है और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस प्रशासन ने सभी को सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी न करने और आतिशबाजी न करने का निर्देश दिया है। सभी थाना क्षेत्रों में फोर्स के साथ थाना प्रभारी भ्रमण कर रहे है। इनके अलावा सादे पोशाक में पांच-पांच टीमें लगाई गई है। टीमों को अराजक तत्वों को पकड़ कर कार्रवाई कर थाना प्रभारियों को सुपुर्द करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चोपन समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया। एसपी ने मातहतों को सोशल मीडिया पर नजर रखते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उधर, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम यमुना धर चौहान, तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल मिथिलेश मिश्रा अलग-अलग भ्रमण कर क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों से शांति व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट लिया। अधिकारियों ने आम लोगों से भी मुलाकात ली। घोरावल आसपास क्षेत्रों में एसडीएम चंद्र प्रकाश और कोतवाल सीपी पांडेय ने भ्रमण किया।