फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Social distance stripped during the counting of votes

मतगणना के चक्कर में उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां

Sun, 02 May 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Social distance stripped during the counting of votes
सोनभद्र। गांव में किसकी सरकार बनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर कौन विजयी हुआ और ग्राम पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी जनता ने किसे दिया है? इसकी जानकारी हासिल करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग रविवार को कोरोना कर्फ्यू के बावजूद मतगणना स्थलों पर पहुंचे। केंद्र के बाहर रोक के बावजूद लोग दिखे। ये सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने कई बाद इन्हें यहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। कई जगह तो रोक के बावजूद लोग कुछ दूर का जुलूस निकाले और अपने विजयी प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी किया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुए मतदान की मतगणना रविवार को राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई। उसके पहले ही तमाम प्रत्याशी और उनके समर्थक वहां पहुंच गए। अंदर भले नहीं गए, लेकिन बाहर से ही अपने प्रत्याशी के पक्ष में हो-हल्ला करते नजर आए। जब भी मतगणना के रुझान का अनाउंसमेंट हो रहा था तो कुछ देर शांत होकर लोग सुन रहे थे। इसके बाद इस तरह से खुशी मनाते नजर आए जैसे उनके अंदर कोरोना संक्रमण का कोई डर ही न हो। यहीं स्थिति रामगढ़ में चतरा ब्लाक की मतगणना स्थल पर और वैनी स्थिति नगवां ब्लाक के मतगणना स्थल की देखने को मिली। मतगणना केंद्र के अंदर भी एजेंट और प्रत्याशी इस तरह से खड़े नजर आए कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed