फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smuggler with a 25,000 bounty arrested in Chandauli

Sonebhadra News: 25 हजार का इनामी तस्कर चंदौली से गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Smuggler with a 25,000 bounty arrested in Chandauli
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मंजूर को एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चंदौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 24 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाने में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें उरमौरा निवासी मंजूर वांछित था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। एसपी अभिषेक वर्मा ने सात सितंबर को आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शाम 5:45 बजे बहादुरपुर चंदौली से मंजूर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक 24 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनमें चोरी के कई मामले, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 और 2021 में भी एनडीपीएस एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक योगेंद्र पांडेय की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed