फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smelly chaat was sent to the officer's house, raid was conducted

Sonebhadra News: अधिकारी के घर भेज दी बदबू भरी चाट, पड़ा छापा

Wed, 27 Aug 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Smelly chaat was sent to the officer's house, raid was conducted
सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर अच्छी साख रखने वाले एक दुकान की तरफ से मंगलवार की रात एक अधिकारी के घर बदबू भरी चाट भेज दी गई। मामला जब पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा तो दुकान में देर रात टीम दुकन पर पहुंची। लगभग घंटे भर तक चली जांच-पड़ताल के बाद संबंधित चाट में प्रयुक्त मटर के नमूने जांच के लिए उठाए गए। अब लैब परीक्षण के बाद जो स्थिति सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर खुशबू स्वीट नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि जिले के एक अधिकारी ने किसी के जरिये इस दुकान से चाट मंगवाई। घर पहुंचने पर जब चाट की पैकिंग खोली गई तो उसमें प्रयुक्त मटर की बदबू से संबंधित अधिकारी के साथ उनके परिवार वाले नाराज हो गए। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारी ने तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उनके सहयोग के लिए पुलिस की टीम भी भेजी। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन योगेश त्रिवेदी ने तत्काल क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक अजय कुमार वर्मा को मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग 10.30 बजे छापा पड़ने से वहां अफरातफरी हो गई। ग्राहकों को दिए जा रहे सभी खाद्य पदार्थों की जांच करने के साथ संबंधित चाट से जुड़े मटर के नमूने जांच के लिए लिए गए। प्रतिष्ठित होटल परिसर से सटी दुकान का मामला होने के कारण इसकी चर्चाएं होती रहीं। खाद्य निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि संबंधित चाट के मटर से बदबू आ रही थी। लैब परीक्षण के लिए मटर के नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed