फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Slogans were raised in support of Pakistan in  Barawafat

सोनभद्रः बारावफात के जुलूस में पाकिस्तान के समर्थन में लगाए थे नारे, पुलिस ने धरा 

Fri, 22 Oct 2021 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 Oct 2021 07:56 PM IST
सार

धार्मिक नारों के बीच जुलूस में शामिल एक किशोर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने का आरोप।

विज्ञापन
Slogans were raised in support of Pakistan in  Barawafat
arrested demo

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा नगर में बिना अनुमति 19 अक्तूबर को ईद मिलादुन्नवी बारावफात का जुलूस निकालने के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामले के वादी थाना उप निरीक्षक श्रीराम यादव ने अपनी दी शिकायत में बताया है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की तरफ से भलुआ टोला स्थित नूरी मस्जिद के पास बारावफात का जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें धार्मिक नारों के बीच जुलूस में शामिल एक किशोर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने का आरोप था। इसका वीडियो ट्वीटर पर मनोज सिंह नाम के व्यक्ति ने वायरल किया था। वीडियो की जांच करने के पश्चात गैस गोदाम रोड ओबरा निवासी आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ओबरा इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र है और वह नाबालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed