{"_id":"665a0a0dc837829f5606689a","slug":"slight-drop-in-temperature-no-respite-from-heat-and-humidity-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113738-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तापमान में मामूली गिरावट, गर्मी और उसम से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तापमान में मामूली गिरावट, गर्मी और उसम से राहत नहीं
विज्ञापन
गर्मी के तेवरों में शुक्रवार को भी कोई कमी नहीं आई। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद लोग उमस और गर्मी का प्रकोप झेलते रहे। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। जिला प्रशासन ने मौसम की महामारी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। तेज धूप में निकलने से पहले पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री था, जबकि न्यूनतम पारा 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सुबह हल्के बादलों के चलते तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। तेरह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं।
अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में ऐसी ही तल्खी बने रहने की उम्मीद है। बादल भी छाए रहेंगे। इससे उमस में वृद्धि हो सकती है। मौसम के इस रूख के बीच बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रह रही है। इसके अलावा शाम को लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर काम नहीं कर रहे। नतीजा उपभोक्ता गर्मी में उबल रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
वोट देने सुबह ही जाएं, छाया में इंतजार करें
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने मतदान दिवस सावधानी बरतने की अपील की है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी व लू के कारण मतदाताओं को स्वास्थ्य जनित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इनसे बचते हुए अधिकाधिक संख्या में मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए सावधानी बरतें। सुबह तेज धूप निकलने से पहले अधिक संख्या में मतदेय स्थलों पर कतारबद्ध होकर मतदान करें। अगर किसी कारण से धूप के समय मतदान करना पड़ता है तो अपनी सुरक्षा के लिए सिर को सूती गमछा से ढकें। छाते का प्रयोग करें। पीने का पानी आवश्यकतानुसार साथ रख सकते हैं।