फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Skill development mission became the means of progress of youth

कौशल विकास मिशन बना युवाओं की तरक्की का जरिया

Sat, 16 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Skill development mission became the means of progress of youth
कौशल विकास मिशन को अब जिलों से रफ्तार देने की सरकार ने योजना तैयार किया है। योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने का प्लान तैयार कर उनका क्रियान्वयन जिले स्तर से होगा। युवकों को हर काम के लिए अब लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान के तहत जिलों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। इस दिशा में जिले स्तर पर कवायद शुरू होगई है। हालांकि नए सत्र में अभी लक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर उन्हे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। योजनांतर्गत जनपद सोनभद्र को वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 9621 लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष प्रशिक्षण के लिए 5859 अभ्यर्थियों ने एग्रीकल्चर, अपेरल, आटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, कन्स्ट्रक्शन, इलेक्ट्रानिक्स, फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट एंड कारपेट, हेल्थकेयर, माइनिंग, पावर, रिटेल, टेलीकाम, डोमेस्टिक वर्कर आदि सेक्टरों में पंजीकरण कराया है। इसमें से 729 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं, अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल विकास मिशन से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 729 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 548 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के लिए चयन किया जा चुका है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मिशन निदेशालय से अभी तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। लक्ष्य प्राप्त होने पर प्रशिक्षण देकर उनका चयन रोजगार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed