फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six trucks of overloaded sand coming from Chhattisgarh seized

छत्तीसगढ़ से आ रहे ओवरलोड बालू के छह ट्रक सीज

Fri, 17 Sep 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Six trucks of overloaded sand coming from Chhattisgarh seized
छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू लेकर आ रहे छह ट्रकों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने सीज कर दिया। बृहस्पतिवार की रात एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार और सीओ रामाशीष यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में खलबली मच गई है। एसडीएम ने पासरों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। इन वाहनों को कब पार कराना है इसके लिए पासर लगे रहते हैं। ये अधिकारियों की लोकेशन देते रहते हैं। अधिकारी तब सड़क पर रहते हैं तो चालक ट्रकों को खड़ा कर इधर उधर हो जाते हैं। जैसे सड़क खाली होने की सूचना मिलती है ट्रकों को पास करा दिया जाता है। बृहस्पतिवार की रात एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, सीओ दुद्धी रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक बभनी अजय कुमार सिंह व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू लेकर आ रहे छह ट्रकों को सीज कर दिया। इसके पूर्व भी एसडीएम ने बभनी में दस ओवरलोड बालू के ट्रकों को सीज किया था। एसडीएम ने कहा है कि गाड़ियों को पास कराने वाले पासरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने खनिज अधिनियम की धारा में कार्रवाई कर ट्रकों को बभनी थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed