{"_id":"5f16f9a287d93f366067a536","slug":"six-sweepers-suspended-for-negligence-in-work-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में कार्य में लापरवाही पर छह सफाईकर्मी निलंबित, जिला अस्पताल में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में कार्य में लापरवाही पर छह सफाईकर्मी निलंबित, जिला अस्पताल में थी तैनाती
Tue, 21 Jul 2020 07:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
साफ-सफाई के कार्य में लापरवाही बरतने पर सोनभद्र के डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने छह सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि बसौली में तैनात सफाईकर्मी घनश्याम, गोरडीहा के अमरनाथ, जमशोकर के अशोक मेहता, अमौली के नंद गोपाल शर्मा, लोहरा के जगजीवन और बहुआर के हरिहर को निलंबित किया गया है। इन कर्मचारियों को जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के लिए तैनात किया गया था। इस बीच निरीक्षण के दौरान छह सफाईकर्मी गायब मिले। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन सभी सफाईकर्मियों को जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई करने के लिए तैनात किया गया था, लेकिन निरीक्षण के दौरान सभी कर्मी गायब मिले। इस प्रकार से उक्त सफाई कर्मियों को कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में शासकीय दायित्वों का निर्वहन न करने का दोषी पाया गया। इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सफाई कार्य में भी कर्मी सम्मिलित नहीं हुए थे।
विज्ञापन
इन पर यह भी आरोप है कि अपनी तैनाती वाले गांवों में नियमित साफ-सफाई नहीं करते हैं। डीपीआरओ ने कहा कि पूर्व में सभी सफाई कर्मियों को नोटिस जारी कर कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया। अन्य सफाई कर्मियों को भी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन