फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six people injured when an uncontrolled car collided with tree while trying to save Nilgai

Sonbhadra News: नीलगाय को बचाने में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Thu, 30 Jan 2025 04:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 Jan 2025 04:48 PM IST
सार

महाकुंभ में स्नान के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। नील गाय को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Six people injured when an uncontrolled car collided with tree while trying to save Nilgai
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के पास अचानक सड़क पर आई नील गाय को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग जख्मी हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। महाकुंभ में स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे थे। घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी नवीन कुमार (45), अपनी मां मालती देवी (65), पत्नी सीता देवी (42), पुत्री स्वाति सिंह (14), पुत्र सत्यम सिंह (12), आदित्य कुमार सिंह (16) के साथ महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज गए थे। बृहस्पतिवार को पूरा परिवार स्विफ्ट कार से लौट रहा था। 
विज्ञापन


मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के पास अचानक नील गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों की मदद से उन्हें म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संत कुमार गुप्ता ने बताया कि कार के आगे एक पिकअप जा रहा था। इसी बीच अचानक सड़क पर दौड़ते हुए एक नील गाय आ गई, जिससे पिकअप की टक्कर नील गाय से हो गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही कार नील गाय को बचाने में सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। 


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने वाहनों को सड़क किनारे कर आवागमन सुचारू बनाया। एसओ ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, वन कर्मियों ने घायल नीलगाय को रेंज परिसर ले जाकर उसका उपचार कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed