फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six injured including two policemen due to tanker tire burst

टैंकर का टायर फटने से दो पुलिसकर्मी सहित छह घायल

Fri, 04 Dec 2020 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Six injured including two policemen due to tanker tire burst
अनपरा। वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित काशी मोड़ के समीप शुक्रवार को दोपहर बाद एक टैंकर का टायर फट गया। इससे दो पुलिसकर्मी सहित छह लोग घायल हो गए। एक दुकान का शीशा टूट गया।
विज्ञापन

एनसीएल जयंत डिपो पर डीजल अनलोड कर मुगलसराय जा रहा एक डीजल टैंकर जैसे ही काशी मोड़ के समीप पहुंचा वैसे ही उसका पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इस दौरान गश्त पर निकले 112 नंबर डायल के पुलिस कर्मचारी अनिल शुक्ला और मुकेश कुमार विश्वकर्मा घायल हो गए। दोनों बाइक से गश्त कर रहे थे। साइकिल से जा रही डीबुलगंज निवासी मंजू (18) सहित आसपास खड़े लोग घायल हो गए। टायर फटने से हवा में उड़े बड़े बड़े पत्थरों से सभी चोटिल हुए। गंभीर रूप से घायल मंजू को स्थानीय पुलिस की मदद से चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस कर्मी हेलमेट के कारण जहां कम चोटिल हुए वहीं आसपास के दुकानदारों को भी पत्थरों से चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed