फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six injured in road accidents in sonbhadra

सड़क हादसों में छह घायल

Tue, 10 Apr 2018 10:53 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 10 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents in sonbhadra
बग्घानाला के पास हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : सोनभद्र
दुद्धी और डाला क्षेत्र में सोमवार की रात हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। बग्घानाला के पास आधी रात को रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में पांच यात्री घायल हुए हैं। दुद्धी में बाइक की चपेट में आने से किशोर को चोट लगी है।  जिसे अस्पताल में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शक्तिनगर से वाराणसी जा रही काशी डिपो लोहिया ग्रामीण सेवा की रोडवेज बस सोमवार की देर रात एक बजे जैसे ही बग्घानाला ओवरब्रिज पुल पर पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक किशुन यादव (45), बस चालक राजू चौहान (28), बस यात्री वाराणसी के श्रीप्रकाश यादव (26), सिंगरौली के बबलू (30) गाजीपुर जनपद के जगदीशपुर निवासी खैरूल (48) घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बस  ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ले जाया गया है जबकि अन्य     घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में चल रहा   है।  
दुद्धी के  बीडऱ गांव में सोमवार की रात आठ बजे एक किशोर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहित (15) पुत्र रामकुमार घायल हुआ है। घटना तब हुई जब रोहित सड़क पर टहल रहा था। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed