{"_id":"665a09e1825118177b0dc255","slug":"six-including-two-women-died-their-health-suddenly-deteriorated-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-113736-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो महिलाओं समेत छह की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो महिलाओं समेत छह की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान दो महिलाओं समेत छह लोगों ने दम तोड़ दिया। तेज धूप से घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। ग्रामीण गर्मी की आशंका जता रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
अनपरा थाना क्षेत्र के बजरंगनगर के लाल मैदान में अरुण दुबे (48) किराए के मकान में अकेला रहता था। वह तापीय परियोजना में संविदा मजदूर के रूप में कार्य करता था। बुधवार को अरुण दोपहर की ड्यूटी कर देर रात घर आया और सो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर में बगल के घर में कूलर के पास जाकर सो गया। उसके बाद अपने कमरे में गया तो उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोसियों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, मधुपुर के बहुअरा निवासी विद्या प्रसाद (45) बृहस्पतिवार की दोपहर में ईंट उतार रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से तीन लोगों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति धीरज सिंह ने बताया कि श्रीकांत गिरी (62) बाजार से आए। पानी पीने के बाद उनके सीने में दर्द शुरू हुआ। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। परिजन सीएचसी करमा ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसी गांव की सगवंती (65) पत्नी रामजतन और फुलझड़ी (63) पत्नी बनारसी की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि सगवंती व फुलझड़ी को पहले सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई। अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक मौत हो गई। मधुपुर में सुकृत स्थित एक निजी कंट्रक्शन कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। बलिया के नगरा निवासी फुलबदन सिंह (45) सुकृत स्थित बलिया की निजी कंट्रक्शन कंपनी के क्रशर पर कर्मी था। अचानक तबीयत बिगड़ी। जब तक लोग अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मृत्यु हो गई।
-- --