फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six gates of Bansagar dam opened, alert

Sonebhadra News: बाणसागर बांध के छह फाटक खुले, अलर्ट

Fri, 05 Sep 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Six gates of Bansagar dam opened, alert
मध्य प्रदेश का खुला बाड़सागर बांध। स्रोत जागरूक पाठक
सोनभद्र। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में सोन नदी पर बने बाणसागर बांध के छह फाटक खोले गए हैं। सभी फाटकों से 3399 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। इसको देखते हुए सोनभद्र जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बाणसागर बांध के अधीक्षण यंत्री बीके सिंह के मुताबिक बारिश की वजह से बाणसागर बांध का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को दो गेट खोले गए थे। बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक को देखते हुए बृहस्पतिवार को चार और गेट खोले गए हैं।
विज्ञापन

बाणसागर बांध के छह, सात, आठ, नौ, 10 और 11 नंबर फाटक से कुल 3399 क्यूमेक्स पानी निकासी किया जा रहा है। बाणसागर बांध से छोड़ा गया पानी सोनभद्र की सीमा में 12 घंटे बाद पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए सोन नदी के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नदी के समीप नहीं जाने की लोगों से अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed