{"_id":"60ca2b6f8ebc3e2ee339a307","slug":"six-feet-long-crocodile-found-in-khagia-village-sonbhadra-news-vns5951798114","type":"story","status":"publish","title_hn":"खगिया गांव में मिला छह फीट लंबा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खगिया गांव में मिला छह फीट लंबा मगरमच्छ
विज्ञापन
घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत खगिया गांव में बुधवार शाम आवासीय बस्ती में मगरमच्छ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर शाम सात बजे कड़िया तालाब के दह में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खगिया गांव निवासी कन्हैया पाल के घर के पास बुधवार को शाम पांच बजे छह फीट लंबे मगरमच्छ को घूमते हुए लोगों ने देखा। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ग्रामीण ने मगरमच्छ मिलने की जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस एवं वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी सूरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा अंजनी कुमार मिश्रा, वन दारोगा राजन मिश्रा, विश्वजीत कुशवाहा व पप्पू की टीम खगिया गांव पहुंची। रस्सी व बांस के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और गाड़ी पर लादकर कड़िया तालाब ले गए। जहां कुंड में मगरमच्छ को सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन दरोगा राजन मिश्रा ने बताया खगिया गांव में बस्ती से छह फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया,जिसे कड़िया तालाब के दह में छोड़ दिया गया। वर्ष 2021 में अब तक करीब एक दर्जन मगरमच्छ आवासीय बस्ती व खेतों से पकड़े जा चुके हैं। वन दारोगा अंजनि मिश्रा ने बताया कि बेलन नदी व तालाबों में पानी सूखने से मगरमच्छ भोजन व पानी की तलाश में भटक कर आ सकते हैं। इसलिए लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।