{"_id":"6505f5276389fae734042de6","slug":"six-feet-crocodile-found-in-the-pond-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-3539-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तालाब में मिला छह फीट का मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तालाब में मिला छह फीट का मगरमच्छ
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार गांव की खदरहवा बस्ती के तालाब में शनिवार को छह फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीण सहम गए। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के कुंड में छोड़ दिया।
भैंसवार गांव में शनिवार को 11 बजे त्रिभुवन चौहान के खेत में बने छोटे तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, ओपी पाल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अंगद आदि की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रस्सी, बांस की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। बाद में उसे मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में क्षेत्र के नदियों, खेतों, जलाशयों, तालाबों में मगरमच्छ मिलने की संभावना अधिक है और खास तौर से बेलन नदी व बकहर नदी के तटवर्ती गांव में गांवों में मगरमच्छ मिल सकते हैं। इसलिए लोग इन स्थानों के जलस्रोतों व खेतों पर सावधानीपूर्वक जाएं। बताते चलें कि दस दिन पहले भी इसी तालाब में 5 फीट का मगरमच्छ मिला था।