{"_id":"6634d89081e150b221041e87","slug":"six-bigha-crop-lost-fire-in-sonbhadra-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: आग की भेंट चढ़ी 6 बीघा की फसल, विद्युत तार से निकली चिंगारी बनी ज्वाला; छाती पीटकर रोए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: आग की भेंट चढ़ी 6 बीघा की फसल, विद्युत तार से निकली चिंगारी बनी ज्वाला; छाती पीटकर रोए किसान
Fri, 03 May 2024 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 05:59 PM IST
सार
Sonbhadra News: खड़ी फसल को आग में जलते देख शोर मचाते हुए लोग दौड़े। आसपास मौजूद जलस्रोतों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग से फसल हो गई तबाह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में बिजली के जर्जर व ढीले तारों से निकली चिंगारी ने गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के तरावां गांव में तीन किसानों की छह बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। खेत में धूं-धूंकर जलती खड़ी फसल को देख किसान छाती पीटते रहे। आसपास के जलस्रोतों की मदद से किसानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। किसान इसकी कटाई में जुटे हुए हैं। तरावां गांव में बिजली के तारों में स्पार्किंग के कारण निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते बढ़ते हुए आग ने आसपास के अन्य खेतों को भी अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते किसान योगेंद्र देव, बृजेश देव, राजेश, सुशीला के खेतों तक आग पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना में चारों किसानों की करीब छह बीघा फसल जल गई। कई किसानों के खलिहान में रखा भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया।