{"_id":"6344614615546b694a37e783","slug":"six-arrested-with-stolen-goods-sonbhadra-news-vns678419462","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामानों के साथ छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामानों के साथ छह गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव स्थित अकढ़वा पोखरा के समीप रविवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने छह चोरों को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चोरों का चालान कर दिया।
जिले में चोरों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि फोर्स के साथ दारोगा संजीव राय और पुलिस चौकी हिंदुआरी के प्रभारी कुंवर सिंह ने अखड़हवा पोखरा के पास घेराबंदी कर चोरों को चोरी के लैपटॉप समेत अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी श्रवण उर्फ गुड्डू, अली हुसैन निवासी किंगरी थाना शाहगंज, अनिल कुमार निवासी पुसौली, मोहन निवासी कस्बा रॉबर्ट्सगंज, राजकुमार निवासी न्यू कालोनी रॉबर्ट्सगंज और नीरज निवासी सहिजन खुर्द के कब्जे से तीन एंगल, पांच रिंच, दो प्लास, चार केबल होल्डर, एक इलेक्ट्रानिक ड्रिल मशीन, एक हथौड़ा, एक पेचकस, एक लैपटॉप आदि बरामद हुआ।