{"_id":"68979a551a4d2234530ea789","slug":"sisters-decorated-their-brothers-wrists-with-the-thread-of-affection-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-132470-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बहनों ने स्नेह की डोर से सजाई भाइयों की कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बहनों ने स्नेह की डोर से सजाई भाइयों की कलाई
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधती बहनें।
- फोटो : संवाद
सोनभद्र। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन की शनिवार को जिले में धूम रही। बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर उनकी मंगलकामना की तो भाइयों ने भी उन पर खूब प्यार बरसाया। उन्हें आकर्षक उपहार दिया। मान-सम्मान की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस बार भद्रा काल का असर न होने के कारण पूरे दिन राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा।
रक्षाबंधन की तैयारी में कई दिन से बहनें जुटी थीं। बाजार से राखी, मिठाई से जुड़ी दुकानों पर भीड़ रही। शनिवार को भी सुबह से ही बाजार गुलजार थे। जगह-जगह सजी राखी और मिठाई की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती रहीं। इसके बाद राखी की थाली सजाकर भाई के घर पहुंचीं। रोरी, अक्षत, चंदन से तिलक लगाकर भाई की आरती उतारी और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद लिया। जवाब में भाइयों ने भी उन्हें आकर्षक उपहार दिए। भद्राकाल न होने से इस बार राखी बांधने के लिए बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बाजारों में भीड़ के चलते जाम की स्थिति रही। रॉबर्ट्सगंज में धर्मशाला चौक पर पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। कोतवाल गोपालजी गुप्ता, यातायात निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी आवागमन सुचारू बनाने में हलकान रहे। रेणुसागर: रक्षाबंधन का पावन पर्व पर क्षेत्र में धूमधाम एवं शांति से मनाया गया। कोलगेट, औड़ी मोड़, डिबुलगंज पर बाजार भी रहा गुलजार रहा। चारों ओर केवल बहन भाइयों के लिए राखी छांटने में लगी रही। राखी, फल, मिठाई की दुकान पर खूब भीड़ रही। करमा, केकराही, चोपन, अनपरा, रेणुकूट सहित अन्य क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया।
-- -
आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
नगर के प्रताप शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रक्षाबंधन उत्सव को एक-दूसरे के हाथ में रक्षा बांधकर मनाया। जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने बौद्धिक संबोधन करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का उत्सव संघ की ओर से धर्म के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह अवसर स्वयं को याद दिलाना है कि हम राष्ट्र और समाज के उत्थान के संकल्प से बंधे हैं। कदम कदम पर आगे बढ़ने की भावना मन में सदैव रहे, हम समाज की चिंता करते हैं। अपने देश को आगे बढ़ाने के बंधन रूपी इस धागे में अपने आप को बांधते हैं और यह प्रण करते हैं कि सामाजिक उत्थान भी हमारे संगठन की चिंता है। कार्यक्रम में जिला प्रचारक राहुल, विभाग के अधिकारी अवध नारायण, नीरज, नगर संचालक संगम लाल, जिला बौद्धिक प्रमुख आनंद प्रकाश गुप्ता, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, बच्चन प्रसाद, मनोज जालान, विजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
पेड़ उपहार देकर भाइयों से लिया संरक्षण का संकल्प
पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत शनिवार को रक्षाबंधन पर बहनों ने अपनी रक्षा के साथ भाइयों को उपहार स्वरूप पेड़ देकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में यह कार्यक्रम हुआ। आशू त्रिपाठी, निशू मिश्रा, रागिनी सोनकर, अपर्णा सोनी, विजया भारती आदि ने रक्षासूत्र बांधने के बाद उपहार में भाई को पेड़ दिया और घर परिवार का वातावरण शुद्ध बना रहे, इसके लिए पेड़ की रक्षा का भी संकल्प दिलाया।
-- --
जेल में बंद 157 भाइयों को बहनों ने बांधी राखी
जिला कारागार गुरमा में रक्षाबंधन पर बहनों ने भाई को राखी बांधी। जेल में निरुद्ध भाई से मिलने आईं बहनों ने चंदन-रोरी लगाकर आरती उतारी और राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। कुल 157 बंदी भाइयों को राखी बांधी गई। महिला बंदियों के भाइयों ने भी अपने-अपने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनको भेंट स्वरूप उपहार दिया। इस मौके जेल में निरुद्ध बंदी भाइयों से मिलने महिला-पुरुष और बच्चों सहित कुल 236 परिजनों ने मुलाकात की। जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी मुलाकाती भाई- बहनों को जेल प्रशासन की तरफ से जलपान की भी व्यवस्था किया गया था। इस अवसर पर जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार पांडेय, गंगा प्रसाद, गौरव कुमार, गरिमा, चीफ हेड वार्डन वीरेंद्र कुमार तिवारी, काशी प्रसाद आदि मौजूद रहे।