{"_id":"693320034567b4a59701d8af","slug":"sir-there-are-frequent-power-cuts-in-villages-and-the-bills-are-also-very-high-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-138395-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गांवों में बिजली खूब कटती है हुजूर, बिल भी बहुत आता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गांवों में बिजली खूब कटती है हुजूर, बिल भी बहुत आता है
विज्ञापन
सलखन। जन शिकायतों की सुनवाई के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अमला रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी ग्राम पंचायत पहुंचा। पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताईं और उनका लाभ पाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी पीड़ा बताई। मनमाना बिजली कटौती और ज्यादा बिल आने समेत अन्य समस्याएं बताईं। पेंशन, आवास, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य शिकायतों के समाधान के लिए डीएम ने संबंधित विभागों को गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए।
चौपाल में गांव के अवधेश गुप्ता, सोमारु, रामाश्रय आदि ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिल मनमाने ढंग से आ रहा है, जबकि उतनी बिजली भी नहीं मिलती। कई लोगों ने आयुष्मान कार्ड अब तक न बनने की बात रखी। इसके अलावा गांव में रात्रि प्रकाश के लिए लाइट लगाने की मांग की गई। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
शासन की योजनाओं, कानून-व्यवस्था, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बिजली बिल राहत और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक हर हाल में पहुंचे। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग की योजनाओं तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे, जिसकी जानकारी समय से पहले ग्रामीणों को दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। जन चौपाल के दौरान गांव के पात्र लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई गई।
एसपी अभिषेक वर्मा ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने, अज्ञात व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम रोहित यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
-- -
विद्यालय में सुविधाओं का लिया जायजा
सलखन। डीएम बद्रीनाथ सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी ने प्राथमिक विद्यालय मारकुंडी घाटी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात की। विद्यालय में पंजीकृत 108 में से 85 छात्र-छात्राएं उपस्थिति थीं। डीएम ने कहा कि मेन्यू के अनुसार विद्यालय में तैयार भोजन बच्चों को समय से दिया जाए। उन्होंने पेयजल, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन की व्यवस्था देखी। इस मौके पर डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।