फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sir, the road being forcibly constructed in my farm...

साहब, मेरे खेत में जबरन बनवा रहे सड़क...

Sat, 21 May 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sir, the road being forcibly constructed in my farm...
सोनभद्र। साहब, गांव में पीएमजीएसवाई के तहत सड़क का निर्माण हो रहा है। खेत की नापी हो गई, पत्थर भी गाड़ दिया गया है। बावजूद गांव के एक व्यक्ति से मिलकर कार्यदाई संस्था जबरन मेरे खेत से सड़क बनाने का प्रयास कर रही है। विरोध करने पर कार्रवाई की भी धमकी दे रहे हैं। शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे सिंधोरा के रामकिशुन की इस फरियाद पर एडीएम वित्त सहदेव मिश्र ने तत्काल विभागीय अफसरों को तलब किया। मौके पर पहुंचकर समस्या के निस्तारण को कहा। हिदायत दी कि नापी के अनुसार ही काम कराएं। दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 मामले आए, जिसमें आठ का निस्तारण किया गया। सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे। इनके अलावा मनरेगा, बिजली, बैंक, पुलिस से संबंधित मामले भी पहुंचे। यहां एसडीएम राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, घोरावल तहसील में डीएम चंद्रविजय सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां कुल 95 मामलों में 27 मामलों का निस्तारण हुआ। डीएम ने शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने की हिदायत दी। कहा कि जो मामले एक या दो दिन में निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर करेंगे। इस मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, पीडी आरएस मौर्या आदि मौजूद रहे। ओबरा में एडीएम आशुतोष दुबे व एसडीएम रमेश कुमार की मौजूदगी में 17 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें सात मामलों का निस्तारण हुआ। दुद्धी में एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 41 शिकायतें सुनी गईं। मौके पर ही दो मामले निस्तारित किए गए, जबकि तीन के लिए टीम भेजी गई। शेष 36 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए संबंधित अफसरों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed