{"_id":"6a9c6019cb4527380e0f9b50","slug":"sir-a-pipeline-runs-right-in-front-of-the-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-152572-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: साहब...घर के सामने से बिछी है पाइप लाइन फिर भी नहीं मिला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: साहब...घर के सामने से बिछी है पाइप लाइन फिर भी नहीं मिला कनेक्शन
विज्ञापन
दुद्धी तहसील में जनसुनवाई करते अधिकारी-संवाद
सोनभद्र। साहब... हमारे घर के सामने से हर घर नल योजना की पाइप लाइन बिछी है, मगर अब तक कनेक्शन नहीं मिला है। इससे पीने के पानी के लिए दिक्कत हो रही है। यह कहना है एसपी ऑफिस के सामने मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास की रहने वाली बुधनी देवी पत्नी विजय कुमार की। उन्होंने रॉबर्ट्सगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देकर हर घर नल योजना से कनेक्शन दिए जाने की मांग की। बुधनी देवी के मुताबिक उन्होंने कई बार जल निगम के कर्मचारियों से संपर्क कर कनेक्शन दिए जाने की मांग की, मगर कनेक्शन नहीं दिया गया। वहीं रॉबर्ट्सगंज के निराला नगर निवासी मन्नूराम पुत्र कृपाशंकर ने प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।
बताया कि उसकी जमीन रौप में है, जहां विपक्षीगण उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे है, जबकि उसकी जमीन से विपक्षी लोगों का कोई वास्ता नहीं है, बावजूद इसके उन्हे बेवजह परेशान किया जा रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस तरह से अन्य मामले संपूर्ण समाधान दिवस में आए। रॉबर्ट्सगंज तहसील में कुल 51 प्रार्थना पत्र आए, इसमें 15 का मौके पर समाधान कराया गया। यहां एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई।
शेष 36 प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। घोरावल तहसील में एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में जनसुनवाई हुई। यहां आए 67 मामले में 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 59 प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। दुद्धी में 65 शिकायतें आई और मौके पर चार का निस्तारण किया गया। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सुनवाई की गई। वहीं ओबरा तहसील में 76 शिकायतें प्राप्त हुई, इसमें पांच का मौके पर निस्तारण हुआ।