फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Simultaneous elections will speed up development

Sonebhadra News: एक साथ चुनाव होने से विकास को मिलेगी गति

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Simultaneous elections will speed up development
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी होटल में बुधवार की शाम एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर व्यापारी समागम गोष्ठी हुई। इसमें व्यापारियों को एक साथ चुनाव होने के फायदे बताए गए। इसकी खामियाें पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के संरक्षक जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। विधायक ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और ग्राम पंचायताें के चुनाव बार-बार होते हैं। हर बार चुनाव में पूरा प्रशासनिक तंत्र लगता है। इससे विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। अतिरिक्त व्यय का बोझ भी बढ़ता है। ऐसे में एक राष्ट्र एक चुनाव होना देश हित के लिए अनिवार्य है। जिला व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि एक चुनाव होने से राजनीतिक स्थिरता आएगी। व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश बंसल ने कहा एक चुनाव से खर्च बचेंगे, समय बचेगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने कहा कि व्यापारी और भाजपा का रिश्ता चोली दामन का है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि एक साथ चुनाव के सिर्फ फायदे ही हैं, नुकसान नहीं है। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद गुप्ता, संजय जायसवाल रहे। इस मौके पर विमल जैन, मिठाई लाल सोनी, रामेश्वर जैन, कृष्णमुरारी गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, अजय केशरी, प्रीतपाल सिंह, प्रशांत जैन, मनोज जालान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं से हुई परिचर्चा में बताए फायदे
चोपन। विकास खंड चोपन ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर युवा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कामेश्वर सिंह को जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा पर विस्तार से विचार रखा। कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में ओबरा विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, रामनिवास तोमर, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, मंडल महामंत्री विकास चौबे, महामंत्री रामदुलार, रामेश्वर गोंड, राहुल सिंह, विकास सिंह छोटकू, शबनम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed