फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shubham of Baghpat in 40 meters, Apoorva of Kanpur first

Sonebhadra News: 40 मीटर में बागपत के शुभम, 30 मीटर में कानपुर के अपूर्व प्रथम

Fri, 24 Mar 2023 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Shubham of Baghpat in 40 meters, Apoorva of Kanpur first
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जूनियर वर्ग की प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्राइजमनी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इससे पहले महिला व पुरुष वर्ग में इंडियन, रिकर्व व कंपाउंड राउंड के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ओवरऑल रैंकिंग में पुरुषों के कंपाउंड राउंड में मथुरा सचिन चौधरी, बागपत के विशेष वेदवान, मुजफ्फरनगर के तरुन बालियान ने क्रम पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के ही कंपाउंड टीम वर्ग के बागपत की टीम प्रथम, गाजीपुर द्वितीय और मुजफ्फरनगर तीसरे स्थान पर रही। मिश्रित टीम स्पर्धा में मथुरा प्रथम, बागपत द्वितीय और गौतमबुद्धनगर तीसरे स्थान पर रहा। ओलंपिक राउंड में सचिन चौधरी मथुरा, विशेष वेदवान बागपत और रवि वेदवान बागपत ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड बालिका वर्ग में मथुरा की वारन्या राणा प्रथम, बागपत की विधि द्वितीय, मथुरा की भावना सिंह तीसरे स्थान पर रही। ओलंपिक राउंड में वारन्या राणा प्रथम, मथुरा की भावना सिंह द्वितीय एवं निष्ठा भावना को तृतीय स्थान मिला। लड़कों के इंडियन राउंड में कानपुर के अपूर्व वशिष्ठ प्रथम, गाजीपुर के शैलेंद्र कुमार द्वितीय, बागपत के शुभम को तृतीय स्थान मिला। टीम स्पर्धा में बागपत प्रथम, गाजीपुर द्वितीय व सोनभद्र हास्टल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इंडियन राउंउ 40 मीटर वर्ग में बागपत के शुभम कुमार, कानपुर के अपूर्व वशिष्ठ व गाजीपुर के शैलेंद्र कुमार, 30 मीटर वर्ग में कानपुर के अपूर्व वशिष्ठ, गुरुकुल के विशु, सोनभद्र हास्टल के राकेश ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलरामकृष्ण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगें। दोपहर बाद पुरस्कार वितरण होगा, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed