फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shriram killed Tadka, shouted slogans

श्रीराम ने किया ताड़का का वध, गूंजे जयकारे

Tue, 12 Apr 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Shriram killed Tadka, shouted slogans
शिवद्वार धाम में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। - फोटो : SONBHADRA
शिवद्वार धाम में श्रीशंकर रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सोमवार रात ताड़का वध का मंचन हुआ। श्रीराम ने जैसे ही ताड़का का वध किया पूरा लीला पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रीरामनवमी से प्रारंभ रामलीला के दूसरे दिन मंचन में अयोध्या के राजदरबार में ब्रह्मर्षि विश्वामित्र पहुंचते हैं। राजा दशरथ ने उनके आगमन का प्रयोजन पूछा। विश्वामित्र ने ताड़का जैसे महाराक्षसों के आतंक से ऋषियों को मुक्ति दिलाने के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुुमति मांगी। पुत्र मोह में दशरथ आना कानी करते हैं तो विश्वामित्र क्रोधित हो जाते हैं। महर्षि वशिष्ठ राजा दशरथ को समझाते हैं और दशरथ अपने पुत्रों राम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ जाने की आज्ञा प्रदान करते हैं। जंगल के रास्ते जाते समय मनुष्यों व ऋषियों के हड्डियों का पहाड़ जैसा ढेर दिखाकर विश्वामित्र बताते हैं कि इन्हें राक्षसों ने मार डाला है। जंगल के रास्ते में ताड़का उन्हें मिलती है जिसे भगवान राम अपने एक ही बाण से यमलोक पहुंचा देते हैं। विश्वामित्र के आश्रम पहुंचकर राम-लक्ष्मण ने अन्य राक्षसों का वध किया। राक्षसों के वध से ऋषि मुनि प्रफुल्लित हो जाते हैं और आकाश से पुष्पवर्षा होती है। इस अवसर पर राजेश्वर शुक्ल, ब्रह्मानंद शुक्ल, श्रीकांत दुबे, सच्चिदानंद, जगदीश, सुरेश गिरी, यमुना मिश्र, सर्वेश, धीरेंद्र, अनंत, प्रभा शंकर, मनोज, अंगद, रवींद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed