फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shriram Katha Gyan Yagya started with Kalash establishment

कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ

Fri, 15 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shriram Katha Gyan Yagya started with Kalash establishment
सेहुआ गांव में रुद्र महायज्ञ व संगीत मय श्रीराम कथा की कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के सेहुआ ग्राम पंचायत में आठ दिवसीय अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। महिलाओं और बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद कलश स्थापित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने बताया कि आठ दिवसीय अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा शुरू हुई है। 16 जनवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। 17 जनवरी से 20 जनवरी तक श्री राम कथा प्रवचन दोपहर बाद दो बजे से शाम छह बजे तक होगा। 21 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। प्रसाद वितरण 22 जनवरी को होगा। इस दौरान आचार्य ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में प्रवचनकर्ता श्याम बली पाठक, संचालन कर्ता पंडित नीरज कुमार शास्त्री व अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीत में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचिका विष्णु प्रिया शास्त्री हनुमान गढ़ी अयोध्या प्रवचन करेंगी। इस दौरान मुख्य यजमान रूद्र प्रताप पाठक, अनूप पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, शैलेश पांडेय रहे। कार्यक्रम में राधेश्याम पांडेय, रामचंद्र पांडेय, हृदय नारायण पाठक, अविनाश शुक्ला, तारकेश्वर पांडेय, विजय शंकर पाठक, अमरेश चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सूर्य प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed