फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shrikant, the leader of Purvanchal Navnirman Manch, remained under house arrest

पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता श्रीकांत रहे नजरबंद

Wed, 02 Mar 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shrikant, the leader of Purvanchal Navnirman Manch, remained under house arrest
प्रधानमंत्री मोदी के सोनभद्र आगमन से पहले बुधवार को सुबह पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस पर नाराज समर्थकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह पुलिस का पहरा संघर्ष करने वाले नेताओं पर नहीं सीधा लोकतंत्र पर है। मंच के छात्र नेता अभय पटेल, किसान मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा कि अपनी दोषपूर्ण नीतियों के कारण सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा, आलोक पटेल, भूषण पटेल, उदय प्रकाश पटेल, विनय, चौधरी महेंद्र सिंह, रमाशंकर मौर्य, पंकज पटेल, रामाशीष, राममूरत, सुनील गुप्ता, केशव सिंह, संतोष पटेल आदि ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed