फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shree Ram's gaiety came out with pomp in Sonbhadra

धूमधाम से निकली श्रीराम के बारात, जमकर थिरके बाराती

Sun, 20 Dec 2020 07:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Shree Ram's gaiety came out with pomp in Sonbhadra
विण्ढमगंज स्थित सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित श्री राम मंदिर में सजी भव्य झांकी। - फोटो : SONBHADRA
विंढमगंज। झारखंड और उत्तर प्रदेश को बांटने वाली सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम मंदिर पर राम विवाह का भव्य आयोजन शनिवार रात हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम की बरात पूरे नगर में निकाली गई। भक्ति गीत पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। लोग नाचते गाते विवाह स्थल पर पहुंचे जहां पहले से मौजूद कन्या पक्ष से महिलाओं ने बरातियों का स्वागत किया। मंदिर के महंत मनमोहन दास ने राम विवाह में आए लोगों को आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन

दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम मंदिर पर शनिवार की रात श्रीराम विवाह के उपलक्ष्य में गांव की महिला व पुरुषों ने भाग लिया। श्रीराम की भव्य बरात राम मंदिर के प्रांगण से निकली। बराती नाचते गाते जय श्रीराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। बरात थाना गेट के सामने से होते हुए हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मेन रोड मोडीसेमर मोड, काली मंदिर मोड़, बैंक रोड, सब्जी गली आदि क्षेत्रों से होते हुए पुन: श्रीराम मंदिर पहुंची। द्वार पूजा की रस्म निभाने के लिए महिलाएं ने स्वागत किया। फिर विवाह मंडप में भगवान श्री राम और सीता का विवाह की रस्म पुरोहित नंदलाल तिवारी ने पूरी कराई। विवाह के बाद वर पक्ष से हृदयानंद चौबे, वेद मोहनदास ब्रह्मचारी, संजय मिश्र, कृष्णा विश्वकर्मा, बिट्टू जायसवाल, चार्ली गुप्ता, अरविंद गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित आए हुए बरातियों का स्वागत किया। कन्या पक्ष से मनमोहन दास, विनय उपाध्याय, पंकज राय, अमेरिका साव, चंद्रमा भगत, लखन यादव आदि ने बरातियों को तरह-तरह के व्यंजन परोसे। विवाह की रस्म में मां जानकी के भाई के रूप में विनय उपाध्याय ने लावा मेराई व शंख से पानी की रस्म अदा किया। इस दौरान एकत्रित महिलाएं कुसुम देवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, शीला देवी, उर्मिला देवी, उत्तम देवी, सुनीता देवी, चनवा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed