फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shopkeeper shot in Sonbhadra condition critical

सोनभद्र में दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper shot in Sonbhadra condition critical
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक दुकानदार को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग घायल युवक को अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात दस बजे के बाद वहां भी हालत में सुधार न होता देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी श्याम सुंदर जायसवाल का छोटा पुत्र सुरेश जायसवाल (25) खलियारी बाजार में किराने की दुकान खोला हुआ है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में था, तभी अचानक दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और सुरेश को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली सुरेश के सीने में लगी है। गोली लगते ही सुरेश वहीं गिर गया और आरोपी युवक फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पाकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो घायल स्थिति में सुरेश पड़ा था। उसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई। गोली क्यों और किसने मारी यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed