फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shoddy construction fair anger

घटिया निर्माण पर फूटा गुस्सा

Sun, 03 Jan 2016 10:49 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shoddy construction fair anger
नगवां ब्लाक के रायपुर ग्राम पंचायत में घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ
विज्ञापन
रविवार को लेागों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रोकवा दिया।

 ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कार्य प्रभारी अभियंता मौके पर आकर गुणवत्ता की जांच नहीं करते, काम नहीं होने दिया जाएगा। जिला पंचायत से बन रही इस सड़क के निर्माण को देख प्रतीत हो रहा है कि यह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी।

 इस बाबत पूछे जाने पर सीडीओ महेंद्र सिंह का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
जिला पंचायत की ओर से रायपुर ग्राम पंचायत में पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

 अब जबकि जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म होना है और नए अध्यक्ष का चुनाव होना है, ऐसे में नया निर्माण कार्य वैसे ही क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन कर काम रोकवा दिया।


गांव के साबिर, ज्ञानचंद, देवनारायण का कहना है कि जिला पंचायत इस वक्त कैसे कोई निर्माण कार्य करा रहा है इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उधर, सीडीओ महेंद्र सिंह ने पूछने पर कहा कि उनके पास निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की कोई जानकारी नहीं है।

यदि शिकायत मिली तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अशरफ, बालेश्वर, मोहन सिंह खरवार, विनोद सिंह, अनिरुद्ध, फजीहत अंसारी, अमृत लाल शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed